छपरा, सितम्बर 6 -- गड़खा, एक संवाददाता। पुलिस पर हमला के मामले में फरार चल रहे चार आरोपितों को गड़खा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में शत्रोहण साह, लगनु साह, ललन साह और भूषण साह शामिल हैं। सभी आरोपित गड़खा थाना क्षेत्र के भुईगांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस पर हमला करने के मामले में गड़खा थाने में कांड संख्या 453/18 दर्ज किया गया था। इस मामले में चारों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने इन्हें दबोच कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भूमि सुधार शिविर में कुल 330 आवेदन आए दरियापुर। प्रखंड की सज्जनपुर मटिहान पंचायत में शनिवार को भूमि सुधार शिविर लगाया गया जिसमें दावा आपत्ति के कुल 330 आवेदन आए। शिविर सुबह दस बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक चला।पूरे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.