जहानाबाद, जनवरी 5 -- चोरी की बाइकें - बैट्री व अन्य सामान हुए बरामद विशेष साप्ताहिक अभियान में दो अपहृत लड़कियां भी बरामद वाहन जांच में तीन लाख 29 हजार रुपए फाइन के रूप में हुई वसूली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष साप्ताहिक छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहर के अलावा अलग-अलग गांवों से 59 आरोपितों की गिरफ्तारी की, जिसमें पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास, पॉक्सो एवं अन्य गंभीर मामले के आरोपित शामिल हैं। इस दौरान चोरी की दो बाइकें, चोरी का टोटा टेम्पो की बैट्री व अन्य सामान बरामद किए गए। सोमवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है हत्या का प्रयास मामले में सात, पुलिस पर हमला मामले के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.