देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-ग्लौज मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर भानु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पूछताछ के बाद न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना 2 मार्च 2025 की बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस वाहन चेकिंग के लिए पुल पर तैनात थी। उसी दौरान लगभग 30-40 लोग एक महिला का शव स्ट्रेचर पर लेकर चेकिंग स्थल की ओर बढ़े और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने आरोप लगाया था कि महिला की मृत्यु पुलिस की गलती से हुई है। हालांकि, जांच में यह पता चला था कि महिला की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी और शव परिजन व अन्य स्ट्रेचर पर लेकर आए थे। सड़क पर शव र...