पूर्णिया, मई 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रविवार को शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 20 नामजद एवं सात अज्ञात पर भवानीपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले में गिरफ्तार एक कारोबारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 109/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी ताला टुड्डू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि शराब का लेकर विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार को सुपौली पंचायत के पारसमणी संथाली टोला में शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक इकबाल खां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.