जमुई, मार्च 22 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इन दोनों कई जिलों में उपद्रवियों के पुलिस पर हमले बढ़ गए हैं। इसी सिलसिले में जमुई एसएसपी मदन कुमार आनंद ने सभी थाना की पुलिस को वैसे कांडों के आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है जिसमें पुलिस पर हमला करने की बात सामने आई थी। एसपी के निर्देश पर टाउन थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। सभी आरोपी टाउन थाना कांड संख्या 38/24 के नामजद आरोपी है। 20 जनवरी 2024 को पुलिस पर इन लोगों ने हमला किया था। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें दौलतपुर के विपिन यादव और रामदेव यादव जबकि भजौर के गिरीश सिंह शामिल है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अन्य संगीन कांडों के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.