भभुआ, मार्च 21 -- (पेज तीन) भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के बेतरी गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजेश मुसहर व उसकी पत्नी धर्मावती देवी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि होली पर्व के दिन बेतरी गांव में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया था। इस मामले में भभुआ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार दंपती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हि.प्र. मारपीट के आरोपित को किया गिरफ्तार (पैनल) भभुआ। शहर के वार्ड 13 में मारपीट मामले में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.