गया, मार्च 20 -- पुलिस पर हमला करने व आर्म्स एक्ट के मामले में पांच वर्षों से फरार दो आरोपित को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपितों में स्थानीय थाना क्षेत्र के गेरे धनकुटी अनुसूचित टोला के गोंगा मांझी व मंजीत मांझी शामिल है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर एसएचओ रघुनाथ प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने गेरे धनकुटी अनुसूचित टोला में वर्ष 2020 में शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई थी। उस वक्त स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला बोलकर एक महिला पुलिस को मारपीट किया था और एक रायफल छीन ली गई थी। इस मामले में 69 लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए है। इसमें कई लोग बेल पर भी है। एसआई अशोक कुमार, धनेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.