कौशाम्बी, मार्च 12 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शनिवार शाम गांव के ही एक युवक ने साथी के साथ घर में घुसकर उसकी बेटी से दुराचार का प्रयास किया था। विरोध करने पर बेटी के साथ पीड़िता की भी पिटाई की थी। पीड़िता के मुताबिक घटना की तहरीर उसने उसी रोज पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। पांच हजार रुपया लेकर सुलह करने का दबाव अलग से बनाया। नहीं मानने पर पीड़िता के बेटे को रात भर थाने में रखा और सुबह निरोधात्मक कार्रवाई कर चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने बुधवार को इसकी शिकायत एसपी से की है। उन्होंने सीओ कौशाम्बी को जांच का आदेश दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें एक पक्ष से एक व दूसरे पक्ष चार लोगों का चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.