मिर्जापुर, मई 23 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गांव के सामने रेलवे लाइन पर बीते 18/19 मई की रात भंवरूपुर अजगना गांव निवासी युवक की सिर कटी लाश मामले की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। मृत युवक की पत्नी व मां ने गुरुवार को एसएसपी को पत्रक सौंपकर प्रेम प्रपंच में घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृत युवक की पत्नी फूलन देवी का आरोप है कि बीते 18 मई की रात आठ बजे गांव निवासी एक मनबढ़ ने मोबाइल पर फोन करके पति को घर से एक किमी दूर बगीचे में बुलाया था। 19 मई की भोर में रेलवे लाइन पर पति का शव मिला। मृत युवक की मां सीमा देवी का कहना है कि गांव निवासी एक मनबढ़ परिवार की लड़की बेटे पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। बेटे की शादी करने के एक साल के अंदर ही कथित प्रेमिका और उसके पिता ने घर से बुलाकर बेटे को मौत के घाट उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.