फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टेंड पर संदिग्ध लगने पर एक युवक और एक युवती को पुलिस ने पकड़ लिया। इसको लेकर खासा हंगामा खड़ा हो गया। युवती और उसकी सहेली ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। चौकी में जैसे ही पुलिस दोनों को लेकर गई तो यहां धक्का मुक्की हो गई। पुलिस का आरोप है कि हंगामा करने वाली युवतियों ने चौकी में तोड़फोड़ की। फर्नीचर तोड़ दिया। रोडवेज बस अड्डे पर एकांत में एक युवक और एक युवती बैठे थे। जब यात्रियों से बहस हुई तो पुलिस को सूचना दी गई । इस पर कादरीगेट बस अड्डा की चौकी के पुलिस कर्मी ने दोनों को संदिग्ध लगने पर पकड़कर बस अड़्डा चौकी पर लाए। यहां युवक युवती के साथ ही पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। युवती ने अपनी सहेली को बुला लिया। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। इसी बीच धक्का मुक्की में चौकी का गेट भी टूट गया। युवती की सह...