मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर। मड़िहान और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम पर फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप लगाया है। पकड़े गए आरोपी मड़िहान के देवरी कला निवासी सप्पू नट की पत्नी मुन्नी बेगम और परिजनों ने आरोपी लगाते हुए बुधवार कचहरी परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। मुन्नी बेगम ने जज से फर्जी मुठभेड़ की जांच कराने की मांग की है। मड़िहान और राजगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ में पशु तस्कर सप्पू नट को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। तस्कर के पैर में गोली लगी। मामले की जानकारी होते ही आरोपी सप्पू की पत्नी मुन्नी बेगम ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। बताया कि सोमवार की शाम सप्पू नट घर से दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन उठा ले गए। जब देर रात सप्पू घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। दुकानद...