मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। चरथावल निवासी निलोफर नाज ने डीजीपी और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर पुलिस पर अपने पति सुहैल की फर्जी मुठभेड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला निलोफर का कहना है कि उसके पति को गत 11 फरवरी को कोतवाली पुलिस द्वारा चरथावल थाने के समीप से हिरासत में लिया था और पांच दिन अवैध हिरासत में रखने के बाद 16 फरवरी सोमवार को पैर में गोली मारकर मुठभेड़ दिखा दी। महिला ने मांग की है कि गत 11 से 16 फरवरी के बीच थाना चरथावल और कोतवाली नगर की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली का सच सामने आ सके। सोमवार हुई मुठभेड़ के बाद सुहैल जिला अस्पताल में भर्ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.