गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। रंका निवासी महेंद्र साव ने एसपी अमन कुमार से मिलकर रंका थाना पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की है। एसपी को दिये आवेदन में महेंद्र ने कहा है कि उनकी भूमि पर बने शिवजी के चबूतरा पर एस्बेस्टस के शीट की 18 फरवरी की रात चोरी हो गई। उसकी शिकायत करने पर पुलिस ने विजय प्रसाद के घर से उक्त शीट को बरामद किया था। उसकी लिखित शिकायत करने थाना पर गये महेंद्र और उनके बेटे को थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया। गालियां दी और मोबाइल छीन कर गांजा के तस्करी में फंसाने की धमकी दी। बाद में बांड पेपर पर साइन करने को कहा। जब उन्होंने इंकार किया तो बर्बाद करने की धमकी दी। एसपी से मिलकर अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...