मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जमालपुर। पथराव मामले में जमालपुर पुलिस ने सोमवार को नौ नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार की रात चक्काजाम और पथराव किया था। जमालपुर थाना क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव निवासी 21 वर्षीय देवा कुमार बिंद शुक्रवार बाइक के धक्के से जख्मी हो गया था। वाराणसी के निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई थी। परिजन वाराणसी से शव लेकर घर आए और उसी रात ग्रामीणों ने रामपुर-शेरवां मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। बाइक चालक की गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने की मांग करने लगे। पुलिस समझाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव से शेरवां चौकी प्रभारी बी...