दुमका, दिसम्बर 16 -- सरैयाहाट , प्रतिनिधि।सरैयाहाट पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा करने व पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 6 व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में देवघर जिला के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के प्रबलडीह अशोक महथा, गोड्डा जिला के पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के घटवाली निवासी इन्द्र सिंह, डबरलंगी निवासी अजय पंडित, मजडीहा निवासी सुबोध राय व इसी थाना क्षेत्र के कस्तुरी निवासी मनोज सिंह तथा दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव निवासी कुमोद पासी शामिल है। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को शाम चिंहुटिया गांव में कालाचंद राय के पैतृक भूमि जमाबंदी नम्बर -24, दाग नम्बर -57, रकबा 06 डीसमील जमीन पर जबरन कब्जा करने हेतु इसी गांव के पांचू पासी द्वारा लगभग 40-50 की संख्या में महिला एवं पुरुष हरवे हथियार से लैस ...