कुशीनगर, फरवरी 21 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव महूई खुर्द में एक दिन पूर्व भूमि विवाद में जांच के लिए कागजात मांगे जाने पर एक पक्ष की ओर से महिलाएं और बच्चे पुलिस से उलझ गए। कुछ समय के लिए ईंट-पत्थर भी चले, जिससे अफरा तफरी मच गई। माहौल को नियंत्रित करने के लिए थाने से फोर्स बुलानी पड़ी थी, इसके बाद आठ महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 34 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। महूई खुर्द के छोटका टोला में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष से हबीबुल्लाह, जान मुहम्मद, लाल मुहम्मद पुत्र रहीमन घर बनवा रहे है। इसी भूमि पर दूसरा पक्ष अपना बता रहा है और स्टे होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य रोक रहा था। इसको लेकर हबीबुल्लाह पुत्र रहीमन ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.