अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या संवाददाता। अपर जिला जज प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने पुलिस पर जानलेवा हमले के एक मामले में आरोपी को तीन साल पांच माह के कारावास की सजा सुनाई है। चार हजार रूपये जुरमाना भी लगाया है। प्रकरण में लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने जानलेवा हमला और आयुध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि कई मामलों फरार सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदाबाद निवासी शिवम की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित गांव सरियावा में अपने मौसा के यहां छिपे और कहीं जाने के लिए सरियावा पेट्रोल पंप के आगे नहर की पुलिया पर किसी के इंतजार में खड़े शिवम की घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद उ...