अमरोहा, जनवरी 17 -- गजरौला, संवाददाता। कार में तोड़फोड़ करने के नामजद आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर घर में तोड़फोड़ करने के अलावा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। विरोध में आरोपी के परिजन घर का सामान व पशुओं को साथ लेकर थाने के सामने आ पहुंचे। जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे व आरोपी बनाए गए युवक को बेकसूर बताते हुए हंगामा किया। आननफानन थाना गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर हंगामा शांत हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कार से गजरौला बस्ती आया था। इस बीच उसकी कार से एक बाइक में साइड लग गई थी। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर सचिन की कार में तोड़फोड़ कर दी। सचिन को भी पीट दिया। घटनाक्रम पास ही ल...