पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के गंगड्डा निवासी आमिरूद्दीन शेख ने एसपी को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगायी है। एसपी को दिए आवेदन में आमिरूद्दीन ने रद्दीपुर थाना की पुलिस और महेशपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. पी. कुमार पर साजिश के तहत मुकदमे को कमजोर करने का आरोप लगाया है। बताया है कि बिते 21 नवंबर को जानलेवा हमला करके दुकान से रुपए लूट ले जाने के आरोप में थाना में कांड संख्या 173/25 दर्ज कराया था। लेकिन थाना प्रभारी एवं डॉक्टर ने मिलकर घटना की गंभीरता को हल्का रूप से करने के लिए धारा 109 बीएनएस प्राथमिकी में नहीं जोड़ा। बताया कि डॉ. पी. कुमार ने ही जख्मी को देख कर सीटी स्कैन करने के लिए रेफर किया था। परंतु मेडिकल कॉलेज रामपुरहाट पश्चिम बंगाल निर्गत सीटी स्कैन में खोपड़ी टूट जाने की रिपोर्ट को सप्रेस कर सिंपल इंज...