संभल, फरवरी 23 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा निवासी मुर्शरफ ने सहायक महानिरीक्षक बरेली को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़ित का कहना है कि बेटी को उसके ससुराली शादी के बाद परेशान करने लगे। पीड़ित 18 फरवरी को थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। घर लौटते समय गांव के बाहर आरोपी दामाद व तीन-चार लोग मिले और उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नहीं तो उसका मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। इतना ही नहीं आरोपी दोपहर बाद 18 फरवरी को जिला अस्पताल भी पहुंचे और वहां भी उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष सुधीर पंवार का कहना है कि जिस पर आरोप है वह उसका दामाद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...