प्रयागराज, फरवरी 13 -- थरवई पुलिस और एसओजी टीम ने मोबाइल चोरी और लूट के मामले में आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बहमलपुर और रंगपूरा गांवों से पकड़े गए इन युवकों से पिछले चार दिनों से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच, हिरासत में लिए गए एक युवक की बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला का कहना था कि उसने अपने बेटे की आंख के ऑपरेशन के लिए भाई को 20 हजार रुपये दिए थे, जिसे पुलिसकर्मियों ने छीन लिया। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीपी थरवई अरुण पराशर तुरंत थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और पीड़िता के पैसे तुरंत वापस करने का सख्त निर्देश दिया। एसीपी ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले क...