मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में वामा वेलनेस कैम्प (होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन एसएसपी संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी एवं वामा सारथी समिति की नोडल डॉ. नीलम राय द्वारा किया गया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य-संबंधी कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित किए जाने पर विशेष बल दिया। शिविर में भारी संख्या में पुलिस परिवारों ने भाग लिया। परिवारों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होम्योपेथिक पद्धत्ति के आधार पर उपचार, दवाई एवं चिकित्सीय सलाह दी गयी। इस अवसर पर एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.