पूर्णिया, जनवरी 8 -- रूपौली, एक संवाददाता।मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरू मंडल क्रीड़ा मैदान, मालपुर में बुधवार को पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच आपसी सौहार्द, विश्वास और समन्वय को बढ़ावा देना था। मैच में टॉस जीतकर पुलिस टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में पब्लिक टीम ने 14 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने 15वें ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर सर्किल इंस्पेक्टर हरिशंकर मिश्रा, मोहनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष पंकज कुमार, सरपंच गौतम गुप्ता, पूर्व मुखिया संजय मंडल, दीपक शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.