हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता नगर थाना पर शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान आम लोगों ने शहर में सूखा नशा जैसे स्मैक, कोटा, गांजा, हीरोइन की बिक्री एवं सेवन, मोटरसाइकिल एवं घर में चोरी, शहर के विभिन्न चौक-चौराहें पर जाम से छुटकारा, पैंथर टीम से गश्ती करवाने सहित कई बातों को एसपी के समक्ष रखा। जिसके बाद एसपी ने सभी बातों के जल्द ही निराकारण करने का भरोसा दिया। खासकर लोगों ने पैंथर टीम से संवेदनशील स्थान जैसे की नखास चौक, कोनहारा, हेला बाजार, मस्जिद चौक, जढ़ुआ, मड़ई चौक, बागदुल्हन, अनवरपुर, अनजानपीर चौक के पास गश्ती कर लहरिया कट बाइक चालक, सूखा नशा की बिक्री एवं सेवन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने क...