फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद। सेक्टर-30 पुलिस लाइन स्थित पुलिस पब्लिक पुस्तकाल एवं सरदार पटेल पुलिस पब्लिक पुस्तकालय, पुलिस लाइन खेड़ीपुल के स्टाफ द्वारा पुस्कालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2026 का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों, लेखकों एवं विभिन्न विषयों से संबंधित नवीन पुस्तकों से रूबरू होने का अवसर मिला। पुस्तक मेले में उपलब्ध शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रेरणादायक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को देखकर विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। भ्रमण के दौरान एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) के निदेशक युवराज मलिक द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।...