छपरा, फरवरी 1 -- छपरा हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाने में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस पदाधिकारी से लेकर जवानों तक की कई महत्वपूर्ण जांच की गयी। डॉ जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे जवान और पुलिस पदाधिकारी को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। समय-समय पर जो भी महत्वपूर्ण जांच है, उसको अवश्य करना चाहिए। सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के द्वारा शनिवार को बताया गया कि फिजिकल एक्टिविटी शरीर को स्वस्थ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। करीब 50 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवानों की निशुल्क जांच की गयी। इस अवसर पर भगवान थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिह, एडिशनल थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार, सब इंस्पेक्टर कुमारी सिमरन आदि पुलिस पदाधिकारी और जांच कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.