सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के पुलिस कार्यालयों में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।नई व्यवस्था के तहत हर सोमवार और शुक्रवार को आम लोग अपनी शिकायतें लेकर सीधे संबंधित अधिकारियों से सीधे मिल सकेंगे।सोमवार को कोसी डीआईजी कार्यालय, एसपी कार्यालय, अनुमंडल पुलिस कार्यालय सहित जिले के विभिन्न थाना में अधिकारियों ने आम जनता की फरियाद सुनी और कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोसी डीआईजी कार्यालय में कोसी डीआईजी कुमार आशीष ने आम जनता की फरियाद सुनी और संबधित पदाधिकारियों को समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सहरसा एसपी हिमांशु के समक्ष परिवादियों ने अपनी समस्याएं बताई। जिसका एसपी ने त्वरित निदान के लिए संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्य...