सीवान, मार्च 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को एसपी अमितेश कुमार ने अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर/सदर 2/ यातायात उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक व सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। एसपी ने गोष्ठी में विगत माह के कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इसमें विगत माह में घटित गंभीर शीर्ष के कांडों की समीक्षा, आर्थिक अपराध इकाई पटना द्वारा उपलब्ध कराई गई एसओपी का अनुपालन, पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन, वीसीएनबी का अद्यतनीकरण व अद्यतन किताब की समीक्षा की गई। इतना ही नहीं आगामी होली, रमजान व ईद की तैयारियों की भी मुख्य रूप से समीक्षा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.