फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- शिकोहाबाद के आरोंज गांव के पास हाईवे किनारे हुई अवैध प्लाटिंग पर पुलिस बल के अभाव में विकास प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं कर सकी। लेकिन कई घंटे पुलिस बल न मिलने पर बिना कार्यवाही के वापस लौट गई। विकास प्राधिकरण के एई मोहम्मद अकरम ने बताया कि आरोंज गांव के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कृषि भूमि पर प्लॉटिंग का काम किया जा रहा था। जिसमें प्लॉटिंग करने वालों ने विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली। ऐसे में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए टीम शिकोहाबाद आई। प्रभारी निरीक्षक से पुलिस बल मांगा तो उन्हें सुभाष चौराहा से पुलिस बल ले जाने के लिए कहा गया। लेकिन काफी देर खड़े होने के बाद भी पुलिस बल नहीं मिल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...