गढ़वा, फरवरी 10 -- धुरकी। थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सगमा गांव के पास छापेमारी कर करीब 70 किलो जावा महुआ शराब निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद शराब माफिया फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद घातक है। ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...