मऊ, जनवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। थाने की पुलिस ने गुरुवार को 7914 लीटर शराब और बीयर नष्ट कराया। ये कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई है। दोहरीघाट पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 तक 11 जगहों से शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर शराब पकड़ा था। कोर्ट ने 8 दिंसबर 2025 को शराब की खेप नष्ट करने का आदेश पारित किया था। इसपर उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार अमर नाथ यादव और दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। 11 मुकदमों से संबंधित 5474 लीटर अंग्रेजी शराब, 2304 लीटर बीयर और 136 लीटर देशी कच्ची शराब नष्ट कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...