मथुरा, नवम्बर 18 -- मथुरा। थाना गोविंदनगर अंतर्गत दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन के समीप लिंक रोड फ्लाई ओवर के नीचे से रविवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 535 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर राज कमल सिंह ने बताया कि रविवार रात उप निरीक्षक रिंकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सटीक सूचना पर पुलिस टीम के साथ दिल्ली आगरा रेलवे लाईन के पास लिंक रोड फ्लाई ओवर के नीचे पिलर समीप से रात करीब पौने 12 बजे शाहिद निवासी अर्जुनपुरा, गोविन्दनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इसके कब्जे से 535 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...