समस्तीपुर, फरवरी 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर अखाड़ा चौक के समीप एक गाछी में पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 313 कार्टून विदेशी शराब लोड जाइलो गाड़ी बरामद किया है। होली में खपाने के लिये धंधेबाजों ने शराब के बड़ी खेंप मंगाई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मनियारपुर अखाड़ा चौक के समीप एक गाछी में शराब की बड़ी खेप मंगाई गयी है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा, एस आई गुड्डू कुमार एवं ममता कुमारी मौके पर पहुंच कर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस की भनक मिलते ही धंधेबाज भाग निकले। पुलिस मौके से विदेशी शराब लोड जाइलो को जब्त कर थाना ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि 313 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गयी है। वहीं इस धंधे में संलिप्तों की पहचान कर उत्...