बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना गुलावठी पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 54 मुकदमों से सम्बन्धित करीब 293 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 87,900 रुपये को नष्ट कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भाष्कर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अभियोजन अधिकारी रमेश कुमार, आबकारी निरीक्षक अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...