चंदौली, जनवरी 13 -- धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव स्थित नहर पर बीते रविवार की देर रात पुलिस ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर-गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी की तलाशी में 315 बोर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव निवासी अक्षय कुमार के खिलाफ पशु तस्करी सहित कई मुकदमें दर्ज है। इस दौरान आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। वही लंबे समय से फरार होने पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ था। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त इलाके में मौजूद है। इ...