बरेली, अप्रैल 6 -- थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर और सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए गए 202 मोबाइल शनिवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में इन मोबाइल स्वामियों को बुलाया था। आवश्यक प्रक्रिया के ये बाद मोबाइल उन लोगों को सौंप दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि ये मोबाइल थानों के ऑपरेटर एवं सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए गए थे। सर्वाधिक 28 मोबाइल सर्विलांस सेल, 16 इज्जतनगर, 15 सीबीगंज और 14 भमोरा में बरामद हुए। इस अभियान में अच्छी भूमिका निभाने पर सीबीगंज के कंप्यूटर ऑपरेटर सोहेल खां, भमोरा के नाजिम हुसैन, विशारतगंज के शिवप्रसाद, फतेहगंज पूर्वी के जतिन सक्सेना, शेरगढ़ के मयूर, सुभाषनगर के संदीप और शीशगढ़ के अनुराग को पुरस्कृत किया गया है। जिन थानों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.