फतेहपुर, जनवरी 11 -- फतेहपुर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 20 लोगो का शांतिभंग के तहत चालान किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गाजीपुर थाना, हथगाम थाना पुलिस ने एक-एक, औंग थाना, सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने दो-दो, मलवां थाना पुलिस ने तीन, खागा कोतवाली पुलिस ने चार तथा जाफरगंज थाना पुलिस ने सात का चालान किया है। वहीं खखरेरू थाना पुलिस ने वांछित लक्ष्मीनिया पत्नी छेद्दू निवासी चन्दनमऊ मजरे कोट तथा कल्यानपुर थाना पुलिस ने वांछित जसवंत सिंह उर्फ भोला निवासी पहुर को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.