बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- पुलिस ने 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कौशल्या बिगहा गांव निवासी राजकुमार यादव और चिंतामण यादव को पुलिस ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया। वे दोनों वर्ष 2015 से मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सघन गश्ती अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...