हाजीपुर, फरवरी 19 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के पीरापुर बांध के पास से पुलिस ने 32 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर शराब लादकर ले जा रहा है। गाड़ी का पीछा किया तो बाइक संख्या बीआर 31 एभी-1256 को छोड़कर फरार हो गया। जब बाइक पर लदे बोरे की तलासी ली गई तो 182 बोतल विभिन्न कम्पनियों के विदेशी शराब बरामद किया गया। गाड़ी को जप्त कर लिया गया है। कारोबारियों की चिन्हित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...