नोएडा, दिसम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को करीब 1600 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेंट्रल नोएडा और प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब की बोतलों को गढ्ढा खुदवाकर मिट्टी से दबाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...