वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। कैंट, लालपुर-पांडेयपुर और मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार को 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से ताश के पत्ते एवं नगदी बरामद की गई। मिर्जामुराद पुलिस ने थाने के बगल में एक खाली स्थान पर जुआ खेल रहे गौर गांव के विशाल मोदनवाल, बृजेश मिश्रा, आजिद उर्फ माज खान, विमलेश कुमार, बारिक, शिवम सेठ तथा बड़ागांव के वाजिदपुर के सुनील सेठ को गिरफ्तार कर 1530 रुपये बरामद किए। कैंट पुलिस ने अर्दली बाजार में एलटी कॉलेज परिसर में छापेमारी की। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मौके से गोलघर कचहरी के विशाल कुमार, अर्दली बाजार के रोहन यादव, रवि यादव, रोहित श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार और सचिन यादव को पकड़ा गया। रोहित पर पहले से साजिश रचने, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। उधर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.