फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। पुलिस ने 134 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 42 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन सभी फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से ट्रेसिंग कर जिले और सीमावर्ती जिलों से विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...