रुद्रपुर, अगस्त 30 -- खटीमा। पुलिस ने गश्त के दौरान 109.5 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार देर शाम बाजार चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर की टीम नगर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को देखकर घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आदिल हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी इस्लाम नगर, वार्ड नंबर 9 बताया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...