देहरादून, नवम्बर 29 -- देहरादून। ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज में 100 छात्र-छात्राओं ड्रग्स किट यूरिन टेस्ट किया। सभी छात्र-छात्राओं का टेस्ट नेगेटिव आया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से नशा उन्मूलन के शपथ पत्र भरवाए गए। साथ ही शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। पुलिस के साथ डाक्टरों की टीम भी मौजूद थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...