सराईकेला, फरवरी 6 -- पुलिस ने होटलों, ढाबा और लॉज में की छापेमारी पुलिस ने होटलों, ढाबा और लॉज में की छापेमारी सरायकेला,संवाददाता। नगर निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला थाना की पुलिस ने होटलों, ढाबा और लॉज में छापेमारी अभियान चलाया। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम को थाना क्षेत्र के सभी ढाबों, लाइन होटलों और लॉज में तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटलों और मुख्य मार्गों के ढाबों की जांच की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते कहा कि बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा न दिया जाए। होटल में ठहरने वाले सभी लोगों का पूरा विवरण प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज करना अनिव...