मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- बुधवार को कस्बा पुरकाजी में सी ओ सदर डॉ रवि शंकर एवं थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने 'नो हेलमेट नो हाईवे' अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। सी ओ सदर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन न चलाएं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने साफ शब्दों में कह दिया है। अब बिना हेलमेट हाईवे पर एंट्री नहीं मिलेगी। दरअसल बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक विशेष दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग भी की तथा जनता को जागरूक करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.