गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज। नगर व जादोपुर थाने की पुलिस ने थाने के अलग-अलग गांव में रविवार की शाम में छापेमारी कर हत्या के प्रयास में छह नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नगर थाने की पुलिस ने शहर के दरगाह रोड में छापेमारी कर हत्या के प्रयास में आठ माह से फरार चल रहे गुफरान अली व समीर को गिरफ्तार किया। वहीं जादोपुर थाने की पुलिस ने बाबु विशुनपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास में उसी गांव के निवासी दीन दयाल साह व प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों थानों की पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.