बरेली, दिसम्बर 9 -- आंवला/ रामनगला। पुलिस ने बरेली रोड पर सड़क किनारे के अतिक्रमण और कटे पेड़ों को हटवाया। इससे राहगीरों को राहत मिली है। हलका इंचार्ज रामवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ रामनगर चौराहे पर अतिक्रमण और किनारे काटकर डाले हुए पेड़ों को हटवाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...