शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- हुलानगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को 99.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में संदिग्धों की तलाशी लेने पर अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मोहल्ला अफरीदी के योगेश मौर्य के पास 26.5 ग्राम, मदनापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी प्रतापपुर निवासी सत्यवीर के पास 25.5 ग्राम, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी संजय के पास 20 ग्राम और हरिशंकर के पास 27.5 ग्राम स्मैक मिली। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...