बरेली, फरवरी 5 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर पुलिस स्मैक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 ग्राम स्मैक,दो मोबाइल फोन एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम को सूचना मिली कि भुता रोड पर स्थित अर्द्ध निर्मित कॉलोनी में दो तस्कर स्मैक बेचने के लिए आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों ने अपना नाम फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी वाहिद और कासिम बताया। दोनों के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ट्रक चालकों को स्मैक बेचते थे। तस्करों ने स्मैक के सप्लायर का खुलासा किया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की सप्लायर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.